उत्तराखण्ड
नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 2 ग्राम चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी,,एस एस पी डॉ मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और ANTF/STF कुमाऊं टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दमुवाढूंगा क्षेत्र के देवखड़ी में एक दुकान पर छापेमारी कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5 किलो 2 ग्राम अवैध चरस बरामद की।
पुलिस के अनुसार, यह छापेमारी 10 मई 2026 को की गई। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने स्थित “डी फैशन बुटीक” नामक टेलर की दुकान पर कार्रवाई के दौरान यह बरामदगी हुई। पकड़ी गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रवीण आर्या पुत्र कुशल राम, निवासी देवखड़ी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 50 वर्ष, और बलवन्त सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम तीख, पोस्ट डोला, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर, उम्र 44 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर संख्या 62/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर सप्लाई की गई थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
बरामदगी। ,,5 किलो 2 ग्राम चरस ,,,अनुमानित कीमत: लगभग 10 लाख रुपये,,STF एंटी नार्कोटिक्स टीम,,निरीक्षक पावन स्वरूप,,SI विनोद चंद्र जोशी,,आरक्षी वीरेंद्र चौहान,,आरक्षी इसरार अहमद,,थाना काठगोदाम पुलिस टीम,,SO विमल मिश्रा,,SI दिलीप सिंह,,आरक्षी प्रमोद कुमार,आरक्षी कारज सिंह

