Connect with us

उत्तराखण्ड

साथी संघठन द्वारा जागरुकता अभियान

साथी संघठन हमेशा सामाजिक जागरूकता हेतु निरंतर प्रयास करती रहती है। अपने जान जागरूकता अभियान में संघठन बेटी बचाओ-बेटी पड़ाओ, अन्न-जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, धूम्रपान निषेध हेतु रैलियां, पौध रोपण, स्वच्छता अभियान तथा सामाजिक कर्तव्यों के निर्वाहन आदि विषयों पर अभियान चलाती है।

उपरोक्त के सन्दर्भ में आज दिनांक 13 मई 2023 को साथी संघठन द्वारा हल्द्वानी स्थित हरगोविंद सुयाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूल प्रशासन के सहयोग से छात्र-छात्राओं को मोटीवेशन द्वारा जागरूकता का पाठ पढाया गया, जिसमें डॉ परजीत सिंह जी, आर पी सिंह जी, डी कोटलिया श्री

आनंद सिंह ठठोला जी तथा पुलिस निरीक्षक राकेश महरा जी, सी ओ, हल्द्वानी द्वारा अलग अलग विषयों पर विद्यार्थियों को टिप्स दिए गए।

अपने संबोधन में गणित में पी. एच. डी. डॉ परमजीत सिंह जी चेयर पर्सन डिफेंस अकादेमी ने कहा छात्र का सबसे पहला गुण है सीखना और लगातार सीखते रहना। छोटे छोटे परिवर्तन और निरंतर प्रयास करके ही जीवन मे उच्च स्तर पर पहुंचा जा सकता है. जीवन की प्रत्येक क्रिया मे गुणवत्ता होना आवश्यक हैं।

डिफेंस अकादेमी के संचालक पूर्व असिस्टेंट कमांडेन्ट आर पी सिंह जी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा हेतु विद्यार्थियों को सर्वप्रथम सक्षम बन कर अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु अपने कार्य को पूरी मेहनत ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए। राष्ट्र सेवा राष्ट्र उन्नती हेतु बहुत जरूरी है।

मोटीवेटर डी के कोटलीया ने कहा कि छात्र जीवन को सफल बनाने के लिए व्यक्ति के जीवन के उद्देश्य के प्राप्ति सजग होना आवश्यक है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए निश्चिंत कार्ययोजना समय सीमा अनुशासन और समाज के प्रति दायित्व की भावना मनुष्य को आगे बड़ने की सहायक होती है। जीवन के प्रति दृष्टिकोण को स्पष्ट रखना आवश्यक hai।

पूर्व नौसैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह ठठोला जी ने कहा विद्यार्थियों को विद्या धयन के अलावा किसी एक विधा में निपुण होना चाहिए। कक्षा 9-10 के बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी से सबक लेना चाहिए l

पुलिस निरीक्षक श्री राकेश मेहरा जी ने कहा कि नाबालिक को बिना लाइसेन्स वाहन चलाना पुर्णतः वर्जित एवं गैर कानूनी है। बच्चों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का ग्यान होना चाहिए। नशे की लत एवं उसके दुरुपयोग के प्रति सजग रहे तथा उनकी संगत से दूर रहे। जो आपके स्वास्थ और भविष्य के लिए हानिकारक है ।

अंत मे श्री गंगा सिंह चमयाल तथा आनंद सिंह ठठोला ने बीस कुशाग्र छात्राओं को दस दस गणवेश वितरित किये। विधालय के विद्वान प्राचार्य श्री खीम सिंह बिष्ट जी तथा विधालय प्रशासन ने साथी संघठन की टीम मोटीवेटरो का धन्यवाद किया तथा साथी संघठन के संयोजक आनंद सिंह ठठोला ने अपने विधालय में जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिए प्राचार्य महोदय का आभार व्यक्त किया। जान जागरूकता अभियान me निम्न साथी संघठन के सदस्य उपस्थित थे।

सर्वा श्री भगवंत राणा, मोहन सिंह मेहरा, लीलाधर पांडे, लक्ष्मण सिंह गौनीया, राजेन्द्र सिंह बोरा, योगेश पांडे, अनिल रावत आदि।


Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page