उत्तराखण्ड
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हल्द्वानी-काठगोदाम, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की अगुवाई नगर निगम के महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने की।
तिरंगा यात्रा नगर निगम कार्यालय से प्रारंभ होकर तिकोनिया चौराहा, वर्कशॉप लाइन होते हुए पुनः नगर निगम कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, समस्त पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि आजादी के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सदैव स्मरण करते हुए हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। नगर निगम परिवार राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
विनोद जोशी निजी सहायक, मा. महापौर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम














