उत्तराखण्ड
बरसात में बच्चों की सुविधा के लिए सारथी फाउंडेशन ने 42 छात्र-छात्राओं को वितरित किए छाते

हल्द्वानी, 21 अगस्त 2026। बरसात के मौसम को देखते हुए सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से शुक्रवार को रा. प्रा. पा. बमोरी मल्ली, दुर्गा सिटी सेंटर के समीप, स्कूली बच्चों को छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ. एस.सी. टम्टा की उपस्थिति तथा संस्था अध्यक्ष नवीन पंत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 42 छात्र-छात्राओं को छाते वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. एस.सी. टम्टा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सारथी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित एवं अध्यापिका दीपा जोशी ने संस्था के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में बच्चों को छाते उपलब्ध कराना उनके लिए उपयोगी पहल है।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, गिरीश लोहनी, प्रदीप सबरवाल, जाकिर हुसैन, केतन जायसवाल, पूजा पंत, गीता बेलवाल, रंजना जोशी, बीना जोशी, संतोष गौड़ सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

















