Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ के उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली प्रीति राजपूत को राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार

 

हल्द्वानी,, देहरादून,,, 8 अगस्त। उत्तराखंड के प्राकृतिक एवं पारंपरिक उत्पादों को देशभर में नई पहचान दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं हिलप्योर ऑर्गेनिक, हल्द्वानी की संस्थापक प्रीति राजपूत को वर्ष 2025-26 के “राज्य स्तरीय लघु उद्यम प्रथम पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।

उद्योग निदेशालय, उत्तराखंड की ओर से प्रदान किया गया यह प्रतिष्ठित सम्मान 7 अगस्त 2026 को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, न्यू कैंट, देहरादून में आयोजित 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया गया।

प्रीति राजपूत को यह सम्मान उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के प्राकृतिक एवं पारंपरिक उत्पादों को देशभर के बाजारों तक पहुंचाने, स्थानीय महिला किसानों और स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने तथा पहाड़ी उत्पादों को आधुनिक बाजार उपलब्ध कराने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

पहाड़ी उत्पादों को बाजार से जोड़ने की पहल

हिलप्योर ऑर्गेनिक के माध्यम से उत्तराखंड के हिमालयी शहद, कोल्ड-प्रेस्ड तेल, मोटे अनाज यानी मिलेट्स, पहाड़ी दालें, हर्बल चाय, मसाले, अचार, जैम, स्क्वैश सहित अनेक प्राकृतिक एवं पारंपरिक उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।

संस्था का उद्देश्य स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उत्तराखंड के प्राकृतिक उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। स्थानीय संसाधनों को आधुनिक बाजार से जोड़ने के प्रयासों से किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए स्वरोजगार की नई संभावनाएं भी विकसित हो रही हैं।

“यह सम्मान पूरे उत्तराखंड के किसानों और महिलाओं का है”

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रीति राजपूत ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उत्तराखंड के किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों, उनकी पूरी टीम और उन सभी ग्राहकों का सम्मान है, जिन्होंने स्थानीय उत्पादों पर विश्वास जताया।

उन्होंने कहा कि हिलप्योर ऑर्गेनिक भविष्य में भी उत्तराखंड के प्राकृतिक एवं पारंपरिक उत्पादों को देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचाने तथा ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

महिला उद्यमिता के लिए बनीं प्रेरणा

प्रीति राजपूत की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के उद्यमियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड में महिला उद्यमिता, स्थानीय उद्योगों, ग्रामीण स्वरोजगार और “वोकल फॉर लोकल” अभियान को मजबूती देने वाली प्रेरणादायक उपलब्धि है।

हिलप्योर ऑर्गेनिक के माध्यम से पहाड़ के स्थानीय उत्पादों को बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास यह दर्शाता है कि उत्तराखंड की पारंपरिक और प्राकृतिक संपदा में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाने की अपार संभावनाएं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page