उत्तराखण्ड
न्यायाधीश के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध जारी, कोर्ट बहिष्कार बरकरार

जिला जज की पहल, मंगलवार को बैठक
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला जज ने अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में मंगलवार को जिला बार सभागार में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिला जज भी शामिल होंगे। वार्ता के बाद आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
अधिवक्ता भानु प्रताप मौनी के पारिवारिक शोक में न्यायालय बंद
इधर, अधिवक्ता भानु प्रताप मौनी की माता रुक्मणी मौनी (67) के निधन से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि भानु प्रताप मौनी के पिता स्वर्गीय प्रताप मौनी भी न्यायालय में अधिवक्ता रहे हैं। शोक के कारण अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्यों से दूर रहे।
विरोध की चेतावनी
बार अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट ने स्पष्ट कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा, “जब तक समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं होता, विरोध जारी रहेगा।” वहीं, बार सचिव संजय सुयाल ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार की वार्ता में समाधान नहीं निकलता, तो उच्च





