Connect with us

उत्तराखण्ड

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरित कर मासिक स्वच्छता के प्रति किया जागरूक ,,

 

हल्द्वानी,फतेहपुर,,, एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए फतेहपुर में निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था की महिला पदाधिकारियों ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने तथा सैनिटरी पैड के नियमित उपयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम में संस्था की मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार और सदस्य पूजा जोशी ने संयुक्त रूप से कहा कि मासिक धर्म के दौरान सैनिटरी पैड का उपयोग महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी तथा संकोच के कारण कई महिलाएं आज भी सैनिटरी पैड खरीदने से बचती हैं और कपड़े का उपयोग करती हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से संस्था ने यह अभियान शुरू किया है ताकि कोई भी महिला सैनिटरी पैड से वंचित न रहे। संस्था भविष्य में भी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण अभियान चलाकर महिलाओं को मासिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करती रहेगी, जिससे वे संक्रमण से बचते हुए स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मविश्वास के साथ अपना दैनिक जीवन जी सकें।

कार्यक्रम में पूर्णिमा रजवार, मीना मिश्रा, पूजा जोशी, आशा रावत, दीपा रावत, गीतांजलि जोशी, मनीषा आर्या सहित संस्था की अन्य सदस्य एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page