Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में बहुमूल्य सोने-चांदी के आभूषणों पर किया था हाथ साफ

 

03 शातिर चोर गिरफ्तार, 25 लाख से अधिक के सोने-चांदी आभूषण व बर्तन बरामद

एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत

नैनीताल जिले में अपराधियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्त नीति के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली हल्द्वानी और थाना मुखानी क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं में शामिल 3 शातिर सपेरे-चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन बरामद किए गए हैं।

घटना का विवरण

कोतवाली हल्द्वानी मामला:

दिनांक 05.05.2026 को मनोज कुमार जोशी (पुत्र गोपाल दत्त जोशी, हरिपुर मोतिया, निकट हरिपुर जमन सिंह इंटर कालेज, पोस्ट देवलचौड़, रामपुर रोड, हल्द्वानी) ने तहरीर दी कि दिनांक 01.05.2026 को रात्रि 8:40 बजे उनके घर चोरी की गई, जिसमें सोने और चांदी के आभूषण चोरी हो गए। इस पर थाना हाजा में FIR नं. 147/26, धारा 305(ए), 331(4) BNS अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज की गई। विवेचना उपाधीक्षक मनोज कुमार को सुपुर्द की गई।

थाना मुखानी मामला:

दिनांक 08.05.2026 को लक्ष्मण सिंह (पुत्र बचन सिंह, निवासी पूरनपुर कृष्णपुरम, मुखानी) ने थाना मुखानी में तहरीर दी कि दिनांक 30.04.2026 को अज्ञात चोरों ने चैनल व दरवाजे का ताला तोड़कर घर से ₹4000, घड़ी, हेलमेट और पायल चोरी की। FIR नं. 57/2026, धारा 305ए/331(4) BNS में मामला दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष श्री सुशील जोशी द्वारा उपाधीक्षक राजेन्द्र सिंह धामी को विवेचना सौंपी गई।

पुलिस कार्यवाही

डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल द्वारा तत्काल अनावरण और सख्त कानूनी कार्यवाही के दिशा-निर्देश दिए गए। इस क्रम में:

SP मनोज कत्याल (हल्द्वानी) और CO अमित कुमार सैनी (हल्द्वानी) के पर्यवेक्षण में

PI विजय सिंह मेहता (कोतवाली हल्द्वानी) और TH सुशील जोशी (मुखानी) के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई

टीम ने सुरागरसी, पतारसी और घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में व्यक्ति को वादी के घर में ताला तोड़ते हुए देखा गया। आसपास के लोगों से पूछताछ पर पता चला कि 2 लोग हरिद्वार नंबर की बाइक से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे।

तलाश के बाद दिनांक 09.05.2026 को बेल बाबा मंदिर के पास हल्द्वानी से 3 अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त,,,,प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप उम्र 20वर्ष,ग्राम घोसीपुरा, सपेरा बस्ती चौकी, फेरूपुर, थाना पथरी, जिला हरिद्वार,गुरविंदर उम्र 20 ग्राम घोसीपुरा, सपेरा बस्ती चौकी, फेरूपुर, थाना पथरी, जिला हरिद्वार,रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु, उम्र 21, वर्ष पता ,पुत्र संतोषनाथ, उपरोक्त समान,,

पूछताछ पर खुलासा: तीनों हरिद्वार में रहते हैं और सपेरे का काम करते हैं। वे नैनीताल घूमने आए थे। वापसी में हल्द्वानी टीपी नगर क्षेत्र में होटल रुके और रात को बंद घरों की रैकी कर चोरी की।

पूछताछ में पता चला कि गुरविंदर के विरोधी में पहले से 2 FIRs दर्ज हैं:

FIR नं. 101/26, चालानी थाना रायपुर

FIR नं. 57/2026, धारा 305बी/331बी/317(2), चालानी थाना डोईवाला

अन्य अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

बरामद माल (लगभग ₹25 लाख)

सफेद धातु का 01 कटोरा

03 पायल के जोड़े

07 बिछुवे

03 धागुला

01 कमरबंद

01 पीली धातु का कटोरा और प्लेट

01 हार

01 चैन

03 मंगलसूत्र

03 टिक्की चोटी

01 जोड़ी कान के टॉप्स

15 दाने पीली धातु

02 चोकर

03 अंगूठी

18 दाने पौची के

01 दाना छोटा पीली धातु

02 टिक्की मंगलसूत्र

02 दाने मंगलसूत्र

04 कुण्ड़े मंगलसूत्र

गिरफ्तारी/बरामदगी टीम

वउनि रोहित सागर

उनि मनोज कुमार (चौकी प्रभारी टीपीनगर)

उनि विरेन्द्र चंद्र (थाना मुखानी)

उनि राजेन्द्र सिंह (थाना मुखानी)

हेकानि इसरार नवी (टैक्नीकल टीम)

कानि दिनेश नगरकोटी (कोतवाली हल्द्वानी)

कानि अनिल टम्टा (कोतवाली हल्द्वानी)

कानि प्रयाग जोशी (कोतवाली हल्द्वानी)

कानि बलवन्त बिष्ट (थाना मुखानी)

कानि रविन्द्र खाती (थाना मुखानी)

का0 धीरेन्द्र अधिकारी

का0 अनिल गोस्वामी

एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹2500 के इनाम से पुरस्कृत किया है। तीनों अभियुक्तों को समय पर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

मीडिया सैल

नैनीताल पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page