Connect with us

उत्तराखण्ड

अखिल भारतीय पंचायत परिषद का 18वां राष्ट्रीय अधिवेशन 13-14 दिसंबर को कर्नाटक में,,

नई दिल्ली। अखिल भारतीय पंचायत परिषद का 18वां राष्ट्रीय अधिवेशन महात्मा गांधी ग्रामीण विकास पंचायत राज्य विश्वविद्यालय, बड़ा मल्‍यावर, कर्नाटक में 13 और 14 दिसंबर को आयोजित होगा। इस दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया करेंगे, जबकि समापन पंचायत राज्य मंत्री प्रियांक खड़के द्वारा होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सम्मलेन की अध्यक्षता करेंगे।सम्मेलन में अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद डी पी रॉय, महासचिव मुख्यालय अनिल शर्मा समेत कई पदाधिकारी अपने विचार रखेंगे। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज के समकालीन मुद्दों पर गहन मंथन होगा। विशेष रूप से स्वच्छता और आवास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र नागर ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से लगभग 1000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य पंचायत संस्थाओं और ग्राम पंचायतों को 73वें एवं 74वें संवैधानिक संशोधनों के अनुरूप अधिक सशक्त बनाना है। राज्यों को ग्राम पंचायतों को मजबूत करने संबंधी सुझाव देने के लिए भी सम्मेलन मांग करेगा।सम्मेलन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों को भी पंचायत व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त दिल्ली में आयोजित होने वाले मंथन शिविर की नई तिथियों और विवरण पर भी चर्चा होगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने सभी प्रांतीय अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को ग्राम पंचायत स्तर से अधिक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और ग्रामीण विकास की दिशा में पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए निर्देशित किया है।इस राष्ट्रीय अधिवेशन में ठाकुर ध्यान पाल सिंह, एडवोकेट गजेन्द्र सिंह, संपादक पंचायत संदेश बद्रीनाथ, राष्ट्रीय सचिव नयना नंदकुमारी, श्रीमती मीना चौहान, बहादुर सिंह तोमर, देव तिवारी, ऋषव तिवारी, राजवीर सिंह राठी समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page