Connect with us

उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्यवाही में 71 वाहनों के चालान 18 सीज

हल्द्वानी डॉ गुरदेव सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी के नेतृत्व में आज परिवहन विभाग के द्वारा चेकिंग अभियान में 71 वाहनों के चालान कर 18 वाहनों को सीज किया गया जिसमें 15 भार वाहन और 03 ऑटो सम्मिलित है । परिवहन विभाग के प्रवर्तन टीमों के द्वारा हल्द्वानी- लालकुआं , हल्द्वानी- रुद्रपुर, हल्द्वानी -गोलापर व हल्द्वानी -भीमताल /नैनीताल मार्ग पर चेकिंग अभियान संचालित किया। परिवहन अधिकारी गुरुमुख सिंह, आशुतोष डिमरी एवं एपी गुप्ता के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के अंतर्गत भार वाहनों में ओवरलोडिंग, फिटनेस, टैक्स, रिफ्लेक्टर, सीटबेल्ट, परमिट आदि के उपयोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई।,

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page