Connect with us

उत्तराखण्ड

सब ते वडा सतगुरु नानक,जिन कल राखी मेरी,

हल्द्वानी साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरपुरब के उपलक्ष्य में आज चौथी प्रभातफेरी प्रातः पांच बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा से शुरू हुई। प्रभातफेरी सखावत गंज गुरु तेग बहादुर गली तिकुनिया होते हुए राजेंद्र नगर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंची। भारी संख्या में लोगो ने प्रभात फेरी में भाग लिया ।शबदी जत्थों के रूप में संगत का उत्साह देखते ही बनता था। जगह जगह संगत ने घरों को बिजली की मालाओं से सजा कर, आतिशबाजी कर व प्रभातफेरी पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब राजेंद्र नगर मे प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया,संगत ने कीर्तन दरबार में हाज़िरी भरी और मुख्य ग्रंथी जी ने अरदास कर प्रभातफेरी का समापन किया।
इस क्रम में कल चौथी प्रभातफेरी गुरुद्वारा।।गुरुद्वारा हरकिशन साहिब रामपुर रोड।।।जाएगी।
मुख्य आयोजन
14 नवम्बर की शाम को 7 से 10 बजे तक गुरद्वारा साहिब के अंदर दिवान सजेंगे एवं 15 नवंबर को सुबह 9.00 बजे से 3.00 बजे तक रामलीला मैदान में भव्य धार्मिक दीवान सजेंगे जिसमे बाहर से आए। कीर्तनिये एवं प्रचारक गुरु जस से समूह संगत को निहाल करेंगे,

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page