Connect with us

उत्तराखण्ड

महापौर ने किया शुद्ध बताशे एवं खिलौने की बिक्री स्टॉलों का शुभारंभ सनातनी जनता से खरीदारी की अपील,

। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के कार्यालय प्रांगण में बुधवार को नगर निगम द्वारा निर्मित शुद्ध बताशे एवं खिलौनों की बिक्री के लिए लगाए गए स्टालों का महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर ने स्वयं स्टालों से बताशे एवं खिलौनों की खरीदारी कर इस पहल को प्रोत्साहित किया।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को मजबूत करना है। उन्होंने समस्त सनातनी जनता से अपील की कि नगर निगम द्वारा निर्मित शुद्ध बताशे एवं खिलौनों के स्टालों से अधिक से अधिक खरीदारी करें, ताकि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सके और इनसे जुड़े लोगों को आर्थिक संबल प्राप्त हो।

उन्होंने कहा कि नगर निगम केवल नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने और आमजन को उनसे जोड़ने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। इस पहल को जनता का सहयोग मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।

इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित सम्मानित पार्षदगण एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page