Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षाओं के दृष्टिगत एसपी हल्द्वानी ने परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

हल्द्वानी,,डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  के निर्देशानुसार  हरबन्स सिंह, एसपी हल्द्वानी  द्वारा आज दिनांक 10-10-2026 को पुलिस सभागार हल्द्वानी में दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली दो लिखित प्रतियोगी परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली गई।

उक्त परीक्षाओं को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु एसपी हल्द्वानी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आयोजित होने वाली परीक्षाओं का विवरण निम्नवत है—*

1. उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग, समूह-ग) सेवा की लिखित परीक्षा

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता संवर्ग (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) की विषयवार लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2025 में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक निर्धारित है।

2. उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लिखित प्रतियोगी परीक्षा

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक अधिकारी वर्ग-01, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-03 एवं चारा सहायक ग्रुप-03 के पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ब्रीफिंग के दौरान दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश—

सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए।

परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों के नियमानुसार चैकिंग की जाए तथा मोबाइल फोन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा कक्षा में ना ले जाने दिया जाए।

परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश करने वाले अभ्यर्थियों की नियमानुसार चेकिंग की जाए तथा मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा कक्ष में ले जाने से रोका जाए।

परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता बरतें तथा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखी जाए।

परीक्षा केन्द्रों के आसपास शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।

परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा घेरा बनाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए।

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें।

एसपी हल्द्वानी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा दोनों परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जाए। उक्त ब्रीफिंग के दौरान लव शर्मा सीओ हल्द्वानी, विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी,  भूपेश पाण्डेय निरीक्षक यातायात हल्द्वानी समेत परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। मीडिया सेल  जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page