उत्तराखण्ड
बरेली रोड, रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहनों के लिए बदले रहेंगे रूट, रोडवेज और निजी बसों के संचालन में भी होगा बदलाव

बरेली रोड, रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहनों के लिए बदले रहेंगे रूट, रोडवेज और निजी बसों के संचालन में भी होगा बदलाव

शोभायात्रा लटूरिया मंदिर, बरेली रोड से प्रारंभ होकर मंगलपड़ाव, सिंधी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा और ओके होटल होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। इस दौरान शोभायात्रा के मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित और आवश्यकतानुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।
छोटे वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था
1. बरेली रोड से आने वाले वाहन: बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौला पार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। वहीं, शहर में आने वाले वाहन होंडा शोरूम/गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर टीपी नगर तिराहा अथवा आईटीआई तिराहा, कैंसर अस्पताल तिराहा, क्रियाशाला और मुखानी चौराहा होते हुए आगे जाएंगे।
2. रामपुर रोड से आने वाले वाहन: पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर और गौला पार रोड के रास्ते नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को पंचायत घर/आईटीआई तिराहा से डायवर्ट कर कैंसर अस्पताल तिराहा, क्रियाशाला और मुखानी चौराहा होते हुए भेजा जाएगा।
3. कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन: पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन ऊंचापुल/लालडांठ तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल तिराहा और कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। अन्य वाहनों को मुखानी चौराहा से वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।
4. जेल रोड से कालाढूंगी चौराहे की ओर जाने वाले वाहन: जब शोभायात्रा कालाढूंगी चौराहा से ओके होटल तिराहा के बीच रहेगी, तब जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी चौराहा की ओर आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे वाहन मुखानी चौराहा/अर्बन बैंक तिराहा से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
काठगोदाम से हल्द्वानी आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
काठगोदाम से शहर की ओर आने वाले वाहनों को यातायात की स्थिति के अनुसार निम्न मार्गों से भेजा जाएगा—
– नारीमन तिराहा से गौला पार रोड होते हुए।
– कॉलटैक्स तिराहा/हाईडिल तिराहा से पंचक्की तिराहा, लालडांठ तिराहा/चंबल पुल और ऊंचापुल चौराहा होते हुए।
– महारानी होटल तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा और पानी की टंकी तिराहा होते हुए।
– नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा और जेल रोड तिराहा होते हुए।
रोडवेज और निजी बसों के लिए डायवर्जन
रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज बसें: शोभायात्रा के दौरान टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड स्थित होंडा शोरूम तिराहा तक आ सकेंगी। वैकल्पिक रूप से बसें तीनपानी से गौला पार रोड, नारीमन तिराहा और नैनीताल रोड होते हुए तिकोनिया के रास्ते रोडवेज स्टेशन पहुंच सकेंगी।
बरेली रोड से आने वाली रोडवेज बसें: ये बसें होंडा शोरूम तिराहा तक आ सकेंगी अथवा तीनपानी से गौला पार रोड, नारीमन तिराहा, नैनीताल रोड और तिकोनिया होते हुए रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी। कालाढूंगी रोड से आने वाली रोडवेज बसें: जब शोभायात्रा कालाढूंगी चौराहा और ओके होटल के बीच रहेगी, तब बसों को लालडांठ तिराहा से डायवर्ट कर पंचक्की तिराहा, हाईडिल तिराहा और तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन भेजा जाएगा।
रोडवेज स्टेशन से जाने वाली बसें: हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से रामपुर रोड और बरेली रोड की ओर जाने वाली बसें पूर्वी गेट से निकलकर ताज चौराहा और गोलपुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
निजी, इंटरसिटी और सिडकुल बसें: रामपुर रोड से शहर की ओर आने वाली बसें आईटीआई तिराहा तक तथा बरेली रोड से आने वाली बसें होंडा शोरूम तिराहा तक ही आ सकेंगी।
पुलिस की अपील
श्रीराम बारात शोभायात्रा के दौरान शहर में यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए वाहन चालकों से अपील है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। शोभायात्रा के मार्ग पर अनावश्यक रूप से वाहन ले जाने से बचें, ताकि धार्मिक आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम नागरिकों को कम से कम असुविधा हो।





















