Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल गुरमित सिंह से पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के कुलपति डॉ. जगदीप सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह (सेवानिवृत्त) से आज लोक भवन में पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के कुलपति डॉ. जगदीप सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक एवं सामाजिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

भेंट के दौरान समाज के समक्ष मौजूद विभिन्न चुनौतियों, विशेषकर युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक एवं रचनात्मक वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर चर्चा हुई। युवाओं में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर भी विचार साझा किए गए।

राज्यपाल ने कहा कि गुरु साहिबान की शिक्षाएं मानवता, समानता, सेवा, सद्भाव और परस्पर सम्मान का मार्ग प्रशस्त करती हैं। पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ‘पंजाबियत’ की भावना भी इन्हीं मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत केवल हमारी पहचान का आधार नहीं है, बल्कि वर्तमान सामाजिक चुनौतियों के बीच समाज को सकारात्मक दिशा देने वाली महत्वपूर्ण शक्ति भी है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात कर सेवा, सद्भाव, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।

राज्यपाल ने युवाओं के चरित्र निर्माण तथा उन्हें सामाजिक बुराइयों से बचाने के लिए शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रभारी डॉ. कुलविंदर सिंह तथा साहित्य केन्द्र देहरादून के डॉ. बलबीर भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page