Connect with us

उत्तराखण्ड

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कुष्ठ आश्रम में सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने कुष्ठ प्रभावित लोगों से की मुलाकात, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दिए निर्देश

हल्द्वानी, 1 अक्टूबर 2026। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ राजपुरा, हल्द्वानी स्थित कुष्ठ आश्रम में सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कुष्ठ प्रभावित एवं वृद्धजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके प्रति संवेदनशीलता और सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों से मुलाकात की और उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम में रहने वाले लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीपी मशीन, शुगर मशीन, विटाडीन, रुई के साथ फल एवं छाछ वितरित की गई। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आश्रम में निवासरत लोगों को हरसंभव स्वास्थ्य सेवा एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आश्रम में रहने वाले लोगों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुसार उपचार एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिले के चिकित्सालयों में भी हुए विशेष कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जनपद नैनीताल के विभिन्न चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं सेवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें नियमित जांच एवं समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रमों के दौरान वृद्धजनों को फल भी वितरित किए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से वृद्धजनों, कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों और अन्य जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक, संवेदनशील एवं निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, डॉ. रजत भट्ट, डॉ. रेनू सूठा, मदन मेहरा, अजय भट्ट, मनोज मर्तोलिया एवं देवेंद्र बिष्ट सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page