Connect with us

उत्तराखण्ड

डेल्टा प्लस वैरीअंट के नैनीताल जिले में मिले तीन पॉजिटिव

डेल्टा प्लस वैरीअंट के नैनीताल जिले में मिले तीन पॉजिटिव

कोरोनावायरस के नए मामले आने शुरू हो गए हैं और इस समय नैनीताल जिले में डेल्टा प्लस वैरीअंट के 3 मामले सामने आए हैं बता दें कि जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग एक्टिव हो गया है डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीजों में 1 वाक्य विभाग में कार्यरत है। जबकि इन मरीजों के सैंपल 25 दिन पहले दिल्ली लैब भेजे गए थे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भागीरथी जोशी ने बताया कि 25 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा पदमपुरी गरम पानी में संक्रमित आए दो पॉजिटिव मरीज व उनके परिवार तथा संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए थे। और सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। डेल्टा वैरीअंट की जांच के लिए तीनों संक्रमित के सैंपल दिल्ली भेजे गए थे जहां सोमवार को तीनों के सैंपल में डेल्टाप्लस के सब वैरीअंट होने का मामला सामने आया है। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल तीनों मरीज स्वस्थ हो चुके हैं एहतियात के तौर पर तीनों संक्रमित मरीजों के क्षेत्र में सेंपलिंग को बढ़ाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page