Connect with us

Uncategorized

नगर निगम रूद्रपुर निर्वाचन के लिए अनुसूचित जाति) के रिक्त पद पर उप निर्वाचन हेतु समय सारणी निर्धारित किया है।

RS gill. Journalist

रूद्रपुर – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) युगल किशोर पंत ने नगर निगम रूद्रपुर के वार्ड संख्या-13 दूधिया नगर (अनारक्षित) एवं वार्ड संख्या-36 आदर्श कालोनी घास मण्डी (अनुसूचित जाति) के रिक्त पद पर उप निर्वाचन हेतु समय सारणी निर्धारित किया है। उन्होने बताया कि दिनांक 26 एवं 27 मई, 2022 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किये जायेगें, 28 मई 2022 को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जायेगी एवं 29 मई 2022 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी, अपरान्ह 03 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन किये जायेगें। उन्होने बताया कि 12 जून 2022 को पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक मतदान किये जायेगें एवं 14 जून 2022 को पूर्वान्ह 08 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी। उन्होने बताया कि नामांकन प्राप्त, जाॅच, वापसी, प्रतीक आवंटन का कार्य सम्बन्धित उप जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page