Connect with us

Uncategorized

31 मई 2022 को मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से वीडियों काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से संवाद किया जायेगा

RS gill journalist
.

रूद्रपुर – जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया कि 31 मई 2022 को मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से वीडियों काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से संवाद किया जायेगा। उन्होने बताया कि जनपद में मा0 प्रधानमंत्री जी का संवाद कार्यक्रम गोबिन्द वल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पन्तनगर में आयोजित होगा। उन्होने बताया कि संवाद कार्यक्रम में विभिन्न राष्ट्रीय योजनाओं के लाभार्थियों प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होने बताया कि संवाद कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अनाज योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री भारत हेल्थ एवं वैलनेस सेन्टर तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से सम्बन्धित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page