Connect with us

Uncategorized

पुलिस ने सूचना पर दिखाई तत्परता ,,

चौकी प्रभारी मंडी ने दिखाई तत्परता सूचना पर तत्काल की कार्यवाही।

आज दिनांक 25-08- 2021 को पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा जरिए फोन चौकी मंडी में सूचना दी कि गोरा पढ़ाव रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ लोगों ने एक छोटा हाथी में दो बच्चों को चिल्लाते हुए व जबरदस्ती से वाहन में ले जाते हुए देखा गया है। उक्त सूचना पर श्री दिनेश चंद जोशी चौकी प्रभारी मंडी के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो मौके पर मौजूद लोगों तथा दो बच्चों द्वारा बताया गया कि एक सफेद रंग के छोटा हाथी में दो बच्चों को जबरदस्ती बैठा कर दो लोग हाथी खाल वाले रास्ते से बिन्दुखत्ता की ओर गए हैं उक्त सूचना से तत्काल सिटी कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया तथा उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार तत्काल हाथी खाल रोड पर स्थित सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जिसमें एक छोटा हाथी 2 बच्चों को ले जाता हुआ दिखाई दिया उक्त गाड़ी का नंबर ट्रेस किया तो नंबर UP- 26T- 5491 पाया गया जो प्रिंस नाम के व्यक्ति निवासी पीलीभीत के नाम पंजीकृत था। तत्काल पीलीभीत पुलिस से संपर्क कर उक्त गाड़ी मालिक का नाम पता तस्दीक कर दूरभाष में बात की गई तो गाड़ी मालिक द्वारा बताया गया कि मेरा उक्त वाहन इमेजिन कंपनी हल्द्वानी में चलता है,जिसे संजय सिंह निवासी हथीखाल कांटेक्ट पर चलाता है। गाड़ी मालिक से संजय सिंह का मोबाइल नंबर लेकर पूछताछ की गई तो संजय द्वारा बताया गया कि उक्त गाड़ी में ही चला रहा था तथा अपने पिताजी के साथ आधार कार्ड बनाने गया था रास्ते में स्कूल से बच्चों को भी बैठा लिया जब घर को आने लगे तो रेलवे क्रॉसिंग के पास पिताजी से किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। चलती गाड़ी में शोर सुनकर ही आसपास लोगों द्वारा उक्त संबंध में सूचना दी गई होगी। दोनों बच्चे संजय के भतीजे हैं जो सकुशल घर पर मौजूद हैं पुलिस द्वारा दोनों बच्चों को तस्दीक किया तो दोनों बच्चे घर पर मिले। दोनों बच्चों को सकुशल घर पर देखकर पुलिस द्वारा राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा बच्चों की बरामदगी हेतु तत्काल की गई कार्यवाही की ग्राम वासियों द्वारा प्रशंसा आभार प्रकट किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page