Connect with us

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने खेल स्टेडियम हेतु खोली गांव में प्रस्तावित भूमि का अधिकारियों के साथ स्थलीय किया निरीक्षण ,

बागेश्वर
जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने रविवार को खेल स्टेडियम हेतु खोली गांव में प्रस्तावित भूमि का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के मौके पर कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम खेल इकाई के सहायक अभियंता ने जिलाधिकारी को बताया कि खेल स्टेडियम का प्राथमिक आंगणन 42 करोड का बनाया गया है, जिसमें 35 हजार वर्ग मीटर में एथलेटिक्स ट्रैक, बहुउद्देशीय हॉल, शौचालय एवं चेजिंग ब्लॉक, बॉस्केटबॉल, वालीबॉल, लॉन टेनिस कोर्ट, स्विमिंग पुल के साथ ही चाहरदीवारी का आंगणन बनाया गया है।

बताते चले कि बागेश्वर जनपद में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत खेल स्टेडियम खोली में प्रस्तावित किया गया है, जिसमें 42 करोड का प्राथमिक आंगणन बनाया गया है। जिलाधिकारी ने मौके पर कहा कि जनपद के बच्चे जिस खेल विधा में अधिक प्रतिभाग करते है, उन विधाओं को स्टेडियम में प्राथमिकता से रखा जाए। उन्होंने स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग के साथ ही छात्रावास व आवासीय ब्लॉक भी रखने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अभियंता को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग, छात्रावास व आवासीय ब्लॉक को जोडते हुए शीघ्र डीपीआर बनाए, ताकि शासन में डीपीआर प्रस्तुत कर धनराशि की मांग की जा सके। उन्होंने स्टेडियम तक एप्रोज रोड का तुरंत सर्वे कर आंगणन प्रस्तुत करने के निर्देश भी कार्यदायी संस्था को दिए।

निरीक्षण के दौरान खेल अधिकारी सीएल वर्मा, अभियंता कार्यदायी संस्था दिनेश भट्ट, प्रधान खोली जीना परिहार आदि मौजूद थे। 

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page