Connect with us

Uncategorized

सुमित्तर भुलर की तानाशाही को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गुरप्रीत प्रिंस

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी से मिल युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की जा रही तानाशाही व मनमानी के सम्बंध में अवगत कराया व इस विषय में राष्ट्रीय नेतृत्व से वार्ता करने के लिए निवेदन किया। पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता सुमित्तर भुल्लर की तानाशाही से परेशान हैं व अपने आप को प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया की वह अतिशीघ्र इस मुद्दे पर राष्ट्रीय नेतृत्व से बात करेंगे वह संगठन में चल रही तानाशाही को रोकेंगे।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स, हल्द्वानी विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत, प्रदेश सचिव राजू रावत, जिला महासचिव नरेन्द्र सिंह, तरन बिन्द्रा, सालिम सिद्दीकी, जिला सचिव हर्षित भट्ट, जसकरण सिंह, रमनप्रीत सिंह, हेमंत कुमार सूरज, हिमांशु भट्ट, सईद अख्तर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page