Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में महिलाओ द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम हल्द्वानी में पहुंचकर भगवान राम का आशीर्वाद लिया।,,,

हल्द्वानी ,

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में महिलाओ द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम हल्द्वानी में पहुंचकर भगवान राम का आशीर्वाद लिया। व प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की श्री धामी ने सभी महिला कलाकारों व दशको को बधाई दी। उन्हांेने कहा आज के दौर में महिलायें सशक्तिकरण की ओर बढ रही है इससे हमारी संस्कृति के साथ कल्चर को बढावा मिलता है। उन्होंने कहा मातृशक्ति को आगे लाने व उनके उत्थान के लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री महिलाओं के उत्थान एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाओं के साथ कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत अभियान आदि, उन्होंने कहा कि इसके अंदर माननीय प्रधानमंत्री जी का यह भाव था की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके । ताकि आने वाले समय में मातृशक्ति उत्तराखंड का नेतृत्व ही नहीं देश का नेतृत्व करें।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक राम सिंह कैड़ा,अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत आई जी नीलेश आनंद भरणे, डीएम श्री धीराज सिंह गर्ब्याल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, के साथ ही दर्शक गण एव रामलीला के संचालन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page