Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रवर्तन कार्यवाही में 58 वाहनों के ओवरस्पीड में चालान,

पवनीत सिंह बिंद्रा

हल्द्वानी ,डॉ गुरदेव सिंह ,संभागीय परिवहन अधिकारी ,(प्रवर्तन) हल्द्वानी के नेतृत्व में दो दिनों की प्रवर्तन कार्रवाई में 102 वाहनों का चालान किए जिसमें 58 ओवरस्पीड के अभियोग में चालान किए गए। इसमें कार ,बस , ट्रक आदि वाहन सम्मिलित है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र एवं परिवहन कर अधिकारी गोविंद के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस प्रवर्तन कार्यवाही में परमिट शर्तों के उल्लंघन, टैक्स, फिटनेस , हेलमेट, सीट बेल्ट , भार वाहन में सवारियो का परिवहन आदि के साथ साथ 58 वाहनों के निर्धारित गति सीमा से अधिक गति में वाहन संचालन के अभियोग में की गयी। इस अवसर पर सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र, परिवहन कर अधिकारी गोविंद के साथ-साथ परिवहन विभाग के श्री चंदन सुपयाल गिरीश कांडपाल, देव सिंह , चंदन ढेला, अरविंद हांकी आदि सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page