Connect with us

Uncategorized

ब्रह्म ज्ञान द्वारा ही मनुष्य जीवन का उद्धार संभव– सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

हल्द्वानी 15 दिसंबर 2023 सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं राज पिता रमित जी की हजूरी में हल्द्वानी एम बी इंटर कॉलेज नुमाइश ग्राउंड में विशाल संत समागम का आयोजन किया गया जिसमें सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा यह जो मनुष्य जीवन हमें मिला है यह परमात्मा को प्राप्त करने के परम लक्ष्य के लिए मिला है। जो केवल ब्रह्म ज्ञान के द्वारा संभव है। इस आत्मा को बंधनों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। जिस प्रकार यह स्थान हल्द्वानी नाम भी है कि किसी भी बात का हल मन में परमात्मा के आने से स्वयं हो जाता है।
परमात्मा को प्राप्त करने के बाद मनुष्य में मानवीय गुण प्राप्त होते हैं जिससे यह जीवन तो सुंदर होता ही है औरों के लिए भी कल्याणकारी होता है तभी यह मानव जीवन भी मुकम्मल होगा।
जिस प्रकार प्रकृति को स्वच्छ रखना भी हमारा कर्तव्य है जिसको हम प्रदूषण न करके वृक्ष लगाकर कूड़े को उचित स्थान पर ही डालने पर शुद्ध किया जा सकता है उसी प्रकार इस जीवन को स्वच्छ बनाने के लिए मनों का मैल केवल सत्संग से ही धोया जा सकता है।
उदाहरण देते हुए समझाया की जिस प्रकार कस्तूरी मृग अपनी खुशबू को जंगल में इधर-उधर ढूंढता है मगर वह खुशबू उसके अंदर ही निहित होती है, उसी प्रकार इंसान भी परमात्मा को इधर-उधर ढूंढ रहा है लेकिन परमात्मा आत्मा रूप में उसके अंदर विराजमान है बस यही जानकारी ब्रह्म ज्ञान के द्वारा प्राप्त कर इंसान ईश्वर को और स्वयं को जान जाता है। जिसके पश्चात मुक्ति संभव है।
जीवन में अहंकार आता है तो अनेक विकार जीवन में स्वत ही उत्पन्न हो जाते हैं और जब अहंकार समाप्त होता है तो समर्पण भाव जीवन में होना संभव है। जैसे लोहे का जंग उसे लोहे को अंदर से ही कमजोर कर देता है उसी प्रकार अहंकार भी मन को कमजोर कर देता है।
फिर जीवन में नेगेटिव भाव आने संभव है अगर इस परमात्मा के साथ मन को लगा कर रखेंगे फिर जीवन में मन में पॉजिटिविटी सकारात्मकता ही बनी रहेगी और मन भक्ति में लगा रहेगा।
सत्संग कार्यक्रम में भवाली बेतालघाट और बरेली नैनीताल भीमताल पंतनगर रुद्रपुर बिलासपुर रामपुर आदि स्थानों से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने सद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समागम के समापन पर जोनल इंचार्ज पी एस चौधरी जी ने सतगुरु माताजी एवं रमित जी का धन्यवाद प्रकट करते हुए साथ ही सेवादल के अधिकारियों प्रशासन नगर निगम ग्राउंड ट्रस्ट और समागम को सफल बनाने में सहयोगी सभी बहन भाइयों को धन्यवाद देते हुए समागम की बधाई प्रेषित की।

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page