Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में सीएम धामी के दौरे का विरोध, युवा कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट,

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे के विरोध की तैयारी कर रहे युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोमवार को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। भारी पुलिस बल राजपुरा स्थित युवा कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के आवास पर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने साहू के नेतृत्व में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और “मुख्यमंत्री वापस जाओ, गरीबों के मकानों से लाल निशान हटाओ” जैसे नारे लगाए।पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। लंबे समय तक चली नोकझोंक के बाद पुलिस ने हेमन्त साहू समेत कई नेताओं को हिरासत में लेकर हाउस अरेस्ट कर दिया।हेमन्त साहू ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री लगातार हवा-हवाई दौरे कर सरकारी खजाने की बर्बादी कर रहे हैं, जबकि जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि राजपुरा समेत हल्द्वानी के विभिन्न इलाकों में गरीबों के मकानों पर लाल निशान लगाकर आम नागरिकों का जीना मुश्किल कर दिया गया है। साहू ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जब भी डरते हैं तो पुलिस के जरिए लोकतांत्रिक विरोध को कुचलते हैं।युवा कांग्रेस नेता दीपा खत्री और पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि हल्द्वानी की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे है, जबकि स्मैक जैसे नशे का कारोबार युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहा है, लेकिन सरकार और पुलिस प्रशासन मौन है।हाउस अरेस्ट होने वालों में पार्षद प्रीति आर्या, दीपा खत्री, मयंक गोस्वामी, निर्भय खत्री, कागज आर्या समेत अन्य लोग शामिल

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page