Connect with us

उत्तराखण्ड

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषय पर कार्यशाला का आयोजन,

हल्द्वानी, 16 अक्टूबर 2025 – उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के तत्वावधान में शिवेंद्रालय विशेष विद्यालय, हल्द्वानी में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य समाज में महिलाओं के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, सशक्तिकरण तथा पारिवारिक संतुलन के महत्व को रेखांकित करना था।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रेनू प्रकाश, नोडल अधिकारी “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” व निदेशक समाज विज्ञान विद्याशाखा, ने अपने संबोधन में कहा कि “नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज की प्राण शक्ति है। यदि नारी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होगी, तभी परिवार और समाज सशक्त हो सकता है।”विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोविज्ञान विभाग की समन्वयक डॉ. सीता ने कहा कि नारी के स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता परिवार की स्थिरता और बच्चों के विकास के लिए आवश्यक है।कार्यशाला में विशेष वक्ता के रूप में डॉ. नमिता वर्मा (अर्थशास्त्र विभाग) ने “मातृ स्वास्थ्य और किशोरियों में पोषण जागरूकता” पर प्रकाश डाला, जबकि मनोवैज्ञानिक डॉ. ललित मोहन पंत ने “महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक समरसता” पर विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भावना धोनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती शैलजा द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों को स्वास्थ्य परामर्श, मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन तथा नारी सशक्तिकरण से संबंधित पुस्तिकाएँ वितरित की गईं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और शिवेंद्रालय विशेष विद्यालय के संयुक्त प्रयासों की सराहना की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page