Connect with us

उत्तराखण्ड

वार्ड-वार जन सुविधा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए,,

हल्द्वानी,

जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन एवं नगर निगम हल्द्वानी की पहल पर नगर क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु वार्ड-वार जन सुविधा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। 13 अगस्त से वार्ड 60 से प्रारंभ किए गए शिविर गुरुवार को वार्ड संख्या 01 एवं 02 में आयोजित कर सम्पन्न हो गए हैं।
गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक वार्ड संख्या 1 एवं 2 में शिविरों का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान नागरिकों ने मुख्यतः खाद्य आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने तथा पृथक राशन कार्ड जारी करने जैसी समस्याएँ उठाईं। अधिकारियों द्वारा इनमें से अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बद्ध विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए
शिविर के दौरान नागरिकों ने मुख्यतः आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने, पृथक राशन कार्ड जारी करने जैसी समस्याएँ उठाईं। अधिकारियों द्वारा इनमें से अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
गुरुवार को आयोजित शिविर में आधार सेवा से संबंधित कार्यों के अंतर्गत कुल 63 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। पूर्ति विभाग से 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नए राशन कार्ड बनाए जाने और नाम जोड़ने/हटाने के आवेदन सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त 04 यू0सी0सी0 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 12 शिकायत बिजली विभाग से तथा 01 शिकायत जल संस्थान विभाग से संबंधित प्राप्त हुई, जिसका विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई।
शिविर में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी.के. भट्ट, विभागीय अधिकारी-कर्मी, वार्ड संख्या 01 की पार्षद बबली वर्मा तथा वार्ड संख्या 02 की पार्षद निर्मला तिवारी उपस्थित रहे।
संबंधित पार्षदों ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम की इस नागरिक-केंद्रित पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
नगर निगम हल्द्वानी के समस्त 60 वार्डों में सफलतापूर्वक जन सुविधा शिविर आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से आमजन को उनके क्षेत्र में ही मूलभूत नागरिक सुविधाएँ सहजता एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराई गईं। इस पहल से नागरिकों को विभिन्न सेवाएँ उनके डोर स्टेप पर ही उपलब्ध कराई गईं।
नगर निगम हल्द्वानी के सभी 60 वार्डों में अब तक आयोजित जन सुविधा शिविरों के माध्यम से आमजन को उनके द्वार पर ही नागरिक-केंद्रित सेवाएँ प्रदान करने की उल्लेखनीय एवं अभिनव पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इन वार्डवार आयोजित शिविरों के दौरान 1077 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए, 345 पूर्ति विभाग के आवेदन (नए राशन कार्ड एवं नाम जोड़ने/हटाने सहित) प्राप्त हुए, 177 यूसीसी आवेदन जारी किए गए, 110 बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें, 18 पानी विभाग की शिकायतें तथा 70 स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतें दर्ज एवं निस्तारित की गईं।
यह पहल नागरिकों को डोर-स्टेप डिलीवरी की तर्ज़ पर सरकारी सेवाएँ उपलब्ध कराते हुए प्रशासन को और अधिक जवाबदेह, पारदर्शी एवं प्रभावी बना रही है। इसके परिणामस्वरूप नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान की दिशा में हल्द्वानी नगर निगम ने एक नवीन मानक स्थापित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page