Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीनचंद्र लोहनी को मिला गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का सारस्वत सम्मान,,

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एवं भारतीय हिंदी प्राध्यापक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीनचंद्र लोहनी को ‘सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए हिंदी प्राध्यापकों, शोधार्थियों और साहित्यकारों ने सहभागिता की।संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदी साहित्य ने स्वाधीनता संग्राम को शब्दों, विचारों और संघर्ष की लौ से जीवित रखा। उन्होंने कहा कि साहित्य सदैव समाज को नई दिशा देने वाला सशक्त माध्यम रहा है।अपने संबोधन में प्रो. नवीनचंद्र लोहनी ने क्षेत्रीय कवियों की सक्रिय भूमिका एवं हिंदी साहित्य के प्रसार में उनकी राष्ट्रीय योगदान पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में हिंदी भाषा के विकास, समकालीन साहित्यिक प्रवृत्तियों एवं शिक्षण पद्धतियों पर भी चर्चा हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page