Connect with us

उत्तराखण्ड

UUSDA की विकास परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश

हल्द्वानी। आज UUSDA के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह तथा सहायक अभियंताओं के साथ बैठक कर नगर में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनहित से जुड़े सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में तेजी के साथ पूरा किया जाए। विकास कार्यों के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

बैठक में परियोजनाओं की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कहा गया कि पारदर्शिता, समयबद्धता और जनकल्याण विकास कार्यों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस दौरान कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास दृष्टिकोण और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। स्थानीय स्तर पर संचालित परियोजनाओं का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहर के समग्र विकास को आगे बढ़ाना है।

बैठक में संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए कार्यों में तेजी लाने और समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page