Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्यपाल ने पुलिस सुधारों को विकसित भारत 2047 से जोड़ा, प्रकाश सिंह निर्णय के 20 वर्ष पर बोले,,

देहरादून, 20 दिसंबर 2025: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शनिवार को लोक भवन से वर्चुअल माध्यम से नई दिल्ली में ग्लोबल काउंटर टेररिज्म काउंसिल (जीसीटीसी) के राष्ट्रीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।सम्मेलन का विषय था “पुलिस सुधार @20 (प्रकाश सिंह निर्णय) विकसित भारत की ओर”। यह सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ निर्णय के 20 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ। आयोजन परिषद के दिवंगत संरक्षक कैप्टन (डॉ.) शेखर दत्त, एसएम, आईएएस (सेवानिवृत्त) की स्मृति में हुआ, जिन्होंने प्रशासनिक ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए।उद्घाटन सत्र में राज्यपाल ने कहा कि पुलिस सुधार लोकतांत्रिक शासन, जनविश्वास और भारत के दीर्घकालिक विकास की बुनियाद हैं। पुलिस राज्य की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति और नागरिकों के निकटतम संस्था होने से संयम, निष्पक्षता व जवाबदेही की अधिक अपेक्षा है।प्रकाश सिंह निर्णय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुलिस को राजनीतिक दबाव से मुक्ति, कार्यकाल स्थिरता, जांच-कानून व्यवस्था का पृथक्करण, स्वतंत्र निगरानी और पेशेवर स्वायत्तता प्रदान करता है। इन्हें “विकसित भारत 2047” से जोड़ना जरूरी है। महिला सुरक्षा, तकनीक, पर्यटन, पर्यावरण जैसे क्षेत्र पुलिसिंग की गुणवत्ता पर निर्भर हैं।राज्यपाल ने जोर दिया कि महिला सशक्तीकरण कानूनों के संवेदनशील क्रियान्वयन से साकार होता है। विकसित राष्ट्र विश्वसनीय संस्थाओं से बनता है, जिसमें पुलिसिंग प्रमुख भूमिका निभाती है। सम्मेलन में दिवंगत शेखर दत्त को श्रद्धांजलि दी गई।मुख्य सत्र में जीसीटीसी संरक्षक व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु सिंह, सुश्री लक्ष्मी सिंह (पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्ध नगर) सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, नीति विशेषज्ञ और सुरक्षा विश्लेषक शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page