Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड ने छत्तीसगढ प्रदेश की वन्या पंडीर को उत्कृष्ट टेनिस खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-0,6-0 से आसानी से पराजित कर दिया।,,

आप्टिमम टेनिस एकेडेमी,चूनाखान में प्रथम आइटा अंडर-12, अंडर-14 गर्ल्स ब्वायज स्वर्गीय वेदप्रकाश प्रकाश गुप्ता स्मृति आइटा प्रतियोगिता 2025 का आज चौथा दिन (टेनिस सुपर सीरीज)।
मुख्य ड्रा के आज खेले गए मैचों के अंडर-12 आयुवर्ग के परिणाम इस प्रकार रहे।
आज कोर्ट न0 01 पर सिंगल्स इवेंट मैच में हेरीश खान ने आरव बलियान हरियाणा को 6-1,5-7,6-3 से पराजित किया। इसी कोर्ट पर युवराज सिंह ने आरव शुक्ला लखनऊ, उत्तरप्रदेश को 6-3,6-4 से पराजित किया।
कोर्ट न0 02 पर इसी आयुवर्ग में आर्थव चौधरी, लखनऊ, उत्तरप्रदेश ने ईवान जैन पुणे महाराष्ट्र को 6-0,6-1 से हराकर कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि अथर्व नरसिंघानी, वेस्ट बंगाल ने आसानी से आरव रिकेश बैंगलूरू, कर्नाटक 6-1,6-2 से पराजित किया।बालिका क्रिस्टी असम ने अंडर-12 आयुवर्ग में सावी भसीन दिल्ली को बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-1,6-0 से हराया।
कोर्ट न0-03 पर अंडर-14 बालक वर्ग में रौकी तोमर, मेरठ, उत्तरप्रदेश ने कृष्णा सिंह, उत्तरप्रदेश को 6-3,6-0 से पराजित कर बढ़िया जीत दर्ज की। इसी आयुवर्ग की बालिका एनीसा मरियम, कर्नाटक ने तेजसी राजस्थान के विरूद्ध तेजतर्रार खेल का प्रदर्शन कर 6-1,6-0 से जीत दर्ज की। मीरा चौधरी को अरविशा सिंह ने वाकओवर दे दिया।
कोर्ट न0-04 पर बालिका वर्ग में अदिति सिंह, बरेली उत्तरप्रदेश ने ख्याति,उदयपुर राजस्थान पर धमाकेदार 6-1,6-0 से जीत दर्ज की।
अंडर -14 आयुवर्ग की बालिकाओं में माहिरा भाटिया, देहरादून, उत्तराखंड ने छत्तीसगढ प्रदेश की वन्या पंडीर को उत्कृष्ट टेनिस खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-0,6-0 से आसानी से पराजित कर दिया।
इसी आयुवर्ग के बालक विश्वाक रेड्डी, तेलंगाना प्रदेश ने युवराज, लखनऊ, उत्तरप्रदेश को धूऑधार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-0,6-1 से हराया।
टूर्नामेंट डायरेक्टर डी0एस रावत ने बताया कल भी प्रातःकालीन 8 बजे से ही अगले राऊंड के मैच प्रारंभ होंगे। आयोजन सचिव अविनीश रस्तोगी ने विश्वास व्यक्त किया कि आगे आने वाले मैच बहुत रोमांचक होने वाले हैं।
सचिव हेम कुमार पांडेय,डीटीए नैनीताल ने बताया कि कई और बडे टूर्नामेंट आगामी माहों में खेले जाने हैं जिनकी सूचना पॄथक से दी जाएगी उन्होंने स्थानीय टेनिस प्रेमियों से चूनाखान, आप्टिमम टेनिस एकेडेमी पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page