उत्तराखण्ड
उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर महासंघ ने वार्ता के आधार पर हड़ताल पर फ़ैसला स्थगित रखा

बैठक में पुलिस उत्पीड़न, ओवरलोडिंग, STA से संबंधित समस्याएँ तथा अन्य विनियामक और प्रशासनिक मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। महासंघ ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों के साथ कल हुई वार्ता में प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिले हैं, इसलिए फिलहाल शासन-प्रशासन से वार्ता की प्रक्रिया आरंभ करने का निर्णय लिया गया है।
महासंघ ने स्पष्ट किया कि वार्ता के नतीजों के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। यदि शासन-प्रशासन हमारी मांगों को संतोषजनक रूप से पूरा नहीं करता है तो महासंघ प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाकर नई तारीख घोषित कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा।
बैठक में महासंघ की सभी शाखाओं और संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। महासंघ ने समस्त ट्रक मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे आगामी तिथि निर्धारित होने तक शांतिपूर्ण रहें और प्रशासन के निर्णय की प्रतीक्षा करें।
मुख्य उपस्थितगण में राकेश जोशी (प्रदेश अध्यक्ष), भास्कर जोशी, नीरज, हरजीत सिंह चड्ढा (प्रदेश प्रवक्ता), ललित पाठक, दया किशन शर्मा, गिरीश मेलकानी, जय उप्रेती, हरीश जोशी, नवीन चंद्र उप्रेती, आफताब हुसैन व नवीन मेलकानी शामिल थे।


