उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ बढ़ाता है भाड़ा दरें, 19 मई से लागू

हल्द्वानी, 18 मई 2026 — उत्तराखण्ड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ ने डीजल और अन्य आवश्यक सामग्रियों की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए भाड़ा दरों में 10 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय महासंघ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया और 19 मई 2026 से सम्पूर्ण क्षेत्र में लागू होगा।
बैठक में महासंघ के पदाधिकारीगण व वाहन स्वामियों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में डीजल की कीमतों में निरंतर उछाल तथा टायर, सर्विसिंग व अन्य आवश्यकताओं की लागत में बढोतरी वाहन मालिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। इस परिस्थिति को देखते हुए परिवहन सेवाओं की गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए भाड़ा दरों में 10% की संशोधन अनिवार्य माना गया।
संशोधित दरों के अनुसार कुछ प्रमुख रूटों पर प्रति कुंतल भाड़ा इस प्रकार होगा: अल्मोड़ा व रानीखेत 110/-, बागेश्वर व चखुटिया 165/-, चम्पावत 155/-, पिथौरागढ़ 180/-, टनकपुर 160/-, मुनस्यारी व धारचूला 330/-, डीडीहाट 220/-, देवाल 210/-, गैरसैंण व थल 200/-, कर्णप्रयाग 220/- इत्यादि।
महासंघ ने अपील की है कि वाहन स्वामी, व्यापारी और आम जनता नवीन दरों के अनुसार ही भाड़ा भुगतान सुनिश्चित करें ताकि ढुलाई सेवाओं में व्यवधान न आए। महासंघ ने यह भी कहा कि दरों में यह संशोधन वाहन मालिकों की बुनियादी व्यय-संरचना और ईंधन की बढ़ती कीमतों के अनुरूप अनिवार्य कदम है।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में दया किशन शर्मा, भास्कर जोशी, हरजीत सिंह चड्ढा, आफताब हुसैन, करन मनराल, ललित पाठक, शिव सिंह, रोहित रौतेला, ललित बिष्ट, आनन्द मेहर, हरीश जोशी, किशन कोश्यारी व हरीश मेहरा आदि शामिल रहे। महासंघ ने गढ़वाल मंडल की समस्त ट्रांसपोर्ट यूनियनों को इस निर्णय की प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
