Connect with us

उत्तराखण्ड

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के ऑपरेशन प्रहार में फंसा यूपी का इनामी शूटर जैकी, कत्ल की सनसनीखेज साजिश का खुलासा

 

अजय सिंह – वरिष्ठ संवाददाता

। उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने एक बड़े हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और ₹25 हजार के इनामी शूटर राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में राजपुर थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी पिछले एक साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

प्रॉपर्टी हथियाने के लिए रची गई खौफनाक साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि मई 2025 में जाखन क्षेत्र में हुई अजय बटेजा की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड मृतक का सौतेला भाई अमित बटेजा निकला, जो देहरादून और मसूरी स्थित करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा करना चाहता था।

पुलिस के अनुसार, अमित ने पश्चिमी यूपी के कुख्यात सुपारी किलर जैकी को अजय को रास्ते से हटाने की जिम्मेदारी दी थी। बदले में उसे जाखन स्थित संपत्ति में हिस्सा और पुराने गोलीकांड से नाम हटवाने का लालच दिया गया था।

प्रेमिका को बनाया हथियार

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी जैकी ने अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया को भी साजिश में शामिल किया। वारदात वाली रात दोनों अजय के घर पहुंचे और उसे अत्यधिक शराब पिलाई गई। जब अजय बेहोशी की हालत में पहुंच गया, तब तकिए से उसका मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी गई।

हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए शव को पंखे से लटकाने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहने पर आरोपी वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर निकालकर फरार हो गए।

सर्विलांस और तकनीकी जांच से खुला राज

इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए देहरादून पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया। लंबी पड़ताल के बाद 19 मई 2026 को पुलिस टीम ने मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र से जैकी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराएं बढ़ाते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

दो दर्जन मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर

गिरफ्तार 36 वर्षीय राजन उर्फ जैकी निवासी रामपुर मनिहारान, सहारनपुर पश्चिमी यूपी का घोषित हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट समेत करीब दो दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

फिलहाल दून police मुख्य आरोपी अमित बटेजा और हुमेरा उर्फ जोया की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page