Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में 3 मई को ‘अनसुने दैनिक नायक’ सम्मान समारोह; 45 वर्ष पूर्ण आर्ट ऑफ लिविंग व गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजन

हल्द्वानी (काठगोदाम): आर्ट ऑफ लिविंग (The Art of Living), कुमाऊँ मंडल, उत्तराखंड द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग के 45 वर्ष पूर्ण होने और वैश्विक आध्यात्मिक गुरु पूज्य गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 3 मई 2026 को हल्द्वानी–काठगोदाम में एक भव्य राज्य स्तरीय “अनसुने दैनिक नायक” (Unsung Everyday Heroes) सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमापूर्ण समारोह काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य सभागार में दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अजय भट्ट  (सांसद, नैनीताल–ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट) होंगे, जबकि हल्द्वानी नगर पालिका के मेयर  गजराज विष्ट , जनपद के एसएसपी  मंजूनाथ टी.सी.,  दीपक बल्यूटिया  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इनके अतिरिक्त नगर‑क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक व धार्मिक क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध वर्ग तथा समाज सुधारक भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।

यह समारोह उन ‘अनसुने नायकों’ के सम्मान से समर्पित है, जो बिना किसी प्रचार व व्यक्तिगत लाभ के शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर कुमाऊँ मंडल के युवाओं, खेल प्रतिभाओं, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पर्यावरण सक्रियजन तथा अन्य सेवाभावी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाज के उत्थान के लिए निस्वार्थ रूप से कार्य किया है।

कार्यक्रम में कुमाऊँ मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आर्ट ऑफ लिविंग के एपेक्स बॉडी सदस्य, समर्पित टीचर्स, भक्तजन और भारी संख्या में स्वयंसेवक शिरकत करेंगे। यह मंच न केवल समाज के छोटे‑छोटे ‘नायकों’ को सम्मान देने का होगा, बल्कि गुरुदेव द्वारा दिए गए “तनाव‑मुक्त और हिंसामुक्त समाज” के संकल्प को दोहराने तथा आध्यात्मिक‑सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का भी एक गुंजायमान अवसर होगा।

आर्ट ऑफ लिविंग 1981 में आरंभ हुई इस वैश्विक आध्यात्मिक और सामाजिक संस्था ने आज तक 182 देशों में 100 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक बदलाव दिया है। जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, शिक्षा (1350 से अधिक निशुल्क स्कूल) और जेल पुनर्वास जैसे क्षेत्रों में इसका कार्य विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। इसी कड़ी में भारत के 490 से अधिक जिलों में ‘अनसुने नायक’ पुरस्कारों के माध्यम से सेवा और करुणा की लहर को आम जन‑जन तक पहुँचाया जा रहा है।

आयोजक आर्ट ऑफ लिविंग, कुमाऊँ‑मंडल, उत्तराखंड ने इस समारोह की कवरेज हेतु सभी सम्मानित प्रेस प्रतिनिधियों का विशेष आमंत्रण जारी किया है।

दिनांक: 3 मई 2026 समय: दोपहर 3:30–शाम 6:00 बजे स्थान: मुख्य सभागार, इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम, हल्द्वानी  संपर्क: उद्योग भारती पांडे – मो. 9149344462

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page