उत्तराखण्ड
सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत मालधन चौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 318 मरीजों ने उठाया लाभ





शिविर में नेत्र रोग, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा जनरल ओपीडी के माध्यम से मरीजों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों की स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण कर आवश्यक उपचार और परामर्श प्रदान किया।
शिविर का निरीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालधन चौड़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघा जोशी ने किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए लाभार्थियों से संवाद किया और सभी स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
दूसरे दिन आयोजित शिविर में 135 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच, 135 की ब्लड शुगर जांच, 155 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 7 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 35 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 96 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 35 एलएफटी (LFT), 40 आरएफटी (RFT) जांच, 105 एक्स-रे किए गए। इसके साथ ही 165 लाभार्थियों की आभा आईडी भी बनाई गई। आवश्यकता अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास भट्ट, मनोचिकित्सक डॉ. प्रभात, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शालू, डॉ. प्रिया सिन्हा, डॉ. सौम्य प्रकाश, फार्मेसी अधिकारी संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, नर्सिंग अधिकारी विनीता तिवारी, रुचि, चंपा वर्मा, अमित कुमार, एएनएम मंजू बिष्ट, मंजुला थापा, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सपना, पूजा, आरकेएसके काउंसलर नीरू ज्वाला तथा आईईसी अधिकारी दीवान बिष्ट सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समय पर जांच, रोगों की शीघ्र पहचान और लोगों को उनके घर के निकट विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।



