Connect with us

उत्तराखण्ड

सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत हल्दुचौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, 267 मरीजों ने उठाया लाभ

 

हल्दूचौड़ , 6 अगस्त। प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दुचौड़ में गुरुवार को मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक लालकुआँ मोहन सिंह बिष्ट एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नारायणपुरम श्रीमती चंपा, सांसद प्रतिनिधि बालम सिंह बोरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर में जनरल मेडिसिन, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग, दंत चिकित्सा, आयुष, मानसिक स्वास्थ्य, टीबी जांच एवं परामर्श, एनसीडी स्क्रीनिंग, प्रयोगशाला जांच, एक्स-रे, ईसीजी, आयुष्मान भारत योजना, आभा आईडी निर्माण तथा स्वास्थ्य परामर्श सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक इन सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान डॉ. सुधीर कन्याल (बाल रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. ममता सिंह, ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, हल्द्वानी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने स्वास्थ्य विभाग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मल्टी स्पेशलिटी शिविरों से आमजन को एक ही छत के नीचे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिल रही हैं, जिससे लोगों का समय और धन दोनों बच रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि जनपद के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दुचौड़ को क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का चरणबद्ध विस्तार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक लाभार्थी को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

शिविर का संचालन मदन मेहरा (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) एवं हरीश फोलोरिया (ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक) ने किया।

शिविर में कुल 267 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान 155 लोगों की ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच, 267 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 18 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 21 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 83 लोगों की हीमोग्लोबिन, एलएफटी एवं आरएफटी जांच, 104 लोगों के एक्स-रे तथा 136 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. कुमोद पंत, डॉ. शालिनी कपूर, डॉ. सी.एस. टोलिया, डॉ. प्रीति आर्या, डॉ. दीशा, डॉ. कनिका पंत, मदन गोस्वामी, कैलाश चंद्र, कमलेश चंद, मंजू आर्या, बसंती, अंजली अधिकारी, देवेंद्र बिष्ट, रेनू, दीपिका आर्या, आईईसी अधिकारी दीवान बिष्ट सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page