उत्तराखण्ड
विश्व पर्यावरण दिवस पर हल्द्वानी सिटी पार्क में हुआ वृक्षारोपण, अजय भट्ट ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
, हल्द्वानी विश्व पर्यावरण दिवस पर हल्द्वानी सिटी पार्क में हुआ वृक्षारोपण, अजय भट्ट ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश हल्द्वानी ,,5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामपुर रोड स्थित सिटी पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री Ajay Bhatt ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन के आधार हैं और स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण आवश्यक है।
उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का अनूठा संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी माताओं के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।
अजय भट्ट ने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित और पोषित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति वृक्षारोपण और संरक्षण का संकल्प ले, तो देश को हरित और स्वस्थ भविष्य प्रदान किया जा सकता है।
कार्यक्रम में वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त नीतीश मणि त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी कुंदन कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय यू.सी. तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्ष संवर्धन का संकल्प लिया।
