Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई27 वाहनों के चालान, शराब के नशे में बस चालक गिरफ्तार

हल्द्वानी। आरटीओ (ई) हल्द्वानी के निर्देश पर मंगलवार को परिवहन विभाग की टीम ने नैनीताल रोड और इंस्प्रेशन स्कूल के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर ऑटो, बस सहित 27 वाहनों के चालान किए गए।इसी बीच लाल डॉट रोड पर काशीपुर डिपो की एक उत्तराखंड रोडवेज बस खड़ी कर ड्राइवर ने रास्ता जाम कर दिया। एआरटीओ (ई) जितेंद्र सिंगवान ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो चालक व मैकेनिक दोनों शराब के नशे में धुत पाए गए। बस काशीपुर से फिटनेस चेकिंग के लिए हल्द्वानी आई थी और उसमें कोई सवारी मौजूद नहीं थी।ड्रंक एंड ड्राइव के आरोप में बस को सीज कर आरटीओ हल्द्वानी कार्यालय में खड़ा कर दिया गया, जबकि चालक को पुलिस अभिरक्षा में देते हुए मुखानी थाने भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page