Connect with us

उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग द्वारा चलाया अभियान प्रदूषण जांच पत्र कई वाहनों के मौके पर बनाए प्रदूषण जांच पत्र

हल्द्वानी बिना प्रदूषण जांच पत्र के शहर में चल रहे हैं जिसके चलते आज संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी संभागीय  परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अरविंद पांडेय के निर्देश पर हल्द्वानी शहर के प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र जारी करने वाले केंद्रों पर

दो टीमों को लगाकर बिना प्रदूषण कराए संचालित वाहनों को रोककर उनके प्रदूषण की जांच तत्काल मौके पर कराई गई तथा शहर के अन्य क्षेत्रों में संचालित बिना प्रदूषण के वाहनों के चालान भी किए गए। परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अपराजिता पाण्डेय एवं परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अनुभा आर्य परिवहन सहायक निरीक्षक  चंदन ढेला एवं उनकी टीम द्वारा यह कार्रवाई संचालित की गई। इस कार्यवाही में कुल लगभग 100 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें से 32 वाहनों के तत्काल मौके पर, प्रदूषण जांच केंद्र पर प्रदूषण जांच करवाकर प्रदूषण नियंत्रण जांच प्रमाण पत्र जारी करवाया गया तथा ऐसे बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के संचालित 6 वाहनों को सीज किया गया। अन्य कई अभियोगों में भी अनधिकृत संचालित 53 वाहनों के चालान भी किए गए। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी संभाग की अपील है कि सभी वाहन चालक चाहे वे कमर्शियल हों, या प्राइवेट हो, अपने वाहनों की प्रदूषण की जांच कराए बिना वाहन संचालित न करें। अन्यथा की दशा में उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 190(2) के तहत चालान की कार्रवाई की जाएगी, जिसका जुर्माना 2500 रुपये निर्धारित है।इस दौरान परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अरविंद पांडे ने सभी वाहन स्वामी एवं चालकों से अपील करते हुए कहा है कि अपने वाहनों के प्रपत्र अपडेट रखे ताकि दंडात्मक करवाई से बच सके,,

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page