Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार समेत पांच की मौत

 

। नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव से करीब 500 मीटर पहले एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, वाहन संख्या यूपी 32 क्यूयू 1874 में कुल पांच श्रद्धालु सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

घटना में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चे की मौत हुई है। पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा सहित पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद रहीं। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतकों की पहचान भूपेंद्र सिंह चुफाल (48) निवासी खटीमा, उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल (45), पुत्र वासु चुफाल (19), पुत्री रवी (12) तथा चालक अनुज कुमार मिश्रा (34) निवासी आलमनगर, लखनऊ के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page