Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली में कल लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श –

भवाली में कल लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श –

राममूर्ति अस्पताल की पहल, नगर पालिका मैदान में होगा आयोजन।

भवाली। राममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से भवाली में कल बुधवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर नगर पालिका मैदान में लगाया जाएगा जहां विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग, नेत्र रोग, ईएनटी (कान, नाक, गला), चर्म रोग सहित कई प्रमुख क्षेत्रों के विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे। इसके अतिरिक्त घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण संबंधी रोगों के लिए भी विशेष परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी आयोजक प्रकाश आर्य ने बताया कि शिविर का शुभारंभ शुभ 11 बजे सांस्कृतिक मंच में किया जाएगा शिविर का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों तक उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं बताया की शिविर में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और सभी परामर्श व प्रारंभिक जांचें निःशुल्क होने के साथ ही आयुष्मान कार्ड का भी लाभ दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page