Connect with us

उत्तराखण्ड

केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के सांविधानिक निकाय भारतीय पुनर्वास परिषद के सहयोग से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ समापन,,

पवनीत सिंह बिंद्रा

हल्द्वानी,,उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के सांविधानिक निकाय भारतीय पुनर्वास परिषद के सहयोग से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह नेगी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन परिषद के उपाध्यक्ष व दायित्वधारी प्रोफेसर देवेंद्र भसीन द्वारा किया गया। शिक्षाशास्त्र विद्याशाखा के निदेशक प्रो.डिगर सिंह फस्वार्ण द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन में सभी का स्वागत किया गया व समावेशी समाज के निर्माण में इस तरह की कार्यशालाओं के आयोजन को आवश्यक बताया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर देवेंद्र भसीन द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि वर्तमान समय में हमको दिव्यांगजनों के लिए कौशल व रोजगार से संबंधित पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करना आवश्यक है। और उनको सभी संसाधन और समान अवसर उपलब्ध करायें जिससे कि हम दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा में शामिल कर सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह नेगी जी द्वारा अपने उद्बोधन में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिक्षकों के लिए इस तरह की कार्यशालाओं के आयोजनों की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपेक्षा की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला से यूनिवर्सल डिजाइन फॉर लर्निंग विषय पर जो भी सीखें वह उसको दिव्यांगजनों के शिक्षण में अवश्य प्रयोग में लायें। कार्यशाला में शकुंत मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ से आए डॉक्टर महेश चौधरी द्वारा दिव्यांग जनों के लिए शिक्षण व प्रशिक्षण से संबंधित पाठ योजना के सार्वभौमिक मॉडल पर व्याख्यान दिया गया। इससे पूर्व कार्यशाला के संयोजक व विशेष शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ सिद्धार्थ पोखरियाल द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और कार्यशाला को सभी के लिए लाभकारी बताया। कार्यशाला इसे बोलो राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून के विशेष शिक्षा विभाग के विभाग ध्यक्ष प्रोफेसर विनोद केन द्वारा यूनिवर्सल डिज़ाइन ऑफ़ लर्निंग की फिलासफी पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया गया साथ ही देहरादून से आए प्रोफेसर पंकज कुमार द्वारा यूनिवर्सल डिजाइन ऑफ़ लर्निंग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में विशेष शिक्षा विभाग से श्रीमती भावना धोनी, श्री तरुण नेगी, श्रीमती रश्मि सक्सेना, डॉ बबीता खाती श्रीमती पूजा शर्मा, सौरभ सुयाल, अंकिता सिंह, निशा राणा समेत विभिन्न प्रांतों से आये प्रतिभागी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page