Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में 10 साल से चल रहे हनीट्रैप और सेक्सटॉर्शन के खेल का खुलासा, करोड़ों की वसूली का आरोप

स्टोन क्रशर कारोबारी को वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप, प्लॉट से लेकर कार और स्कूटी तक हड़पने का मामला आया सामने**

हल्द्वानी,,।नैनीताल जिले में हनीट्रैप, सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। आरोप है कि पिछले करीब 10 वर्षों से एक संगठित गिरोह द्वारा लोगों को अपने जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो वायरल करने, दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने और परिवार को बदनाम करने की धमकी देकर करोड़ों रुपये की वसूली की जा रही थी। इस मामले में एक स्टोन क्रशर कारोबारी को निशाना बनाए जाने का आरोप सामने आया है।

मामले के अनुसार, लंबे समय से कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न से परेशान पीड़ित की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वह आत्महत्या करने तक की सोचने लगा। आखिरकार पीड़ित ने एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के समक्ष अपनी शिकायत रखकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए।

पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, मो. मुश्ताक, महिला ज्योति सिंह समेत अन्य लोगों पर पिछले करीब एक दशक से पीड़ित को वीडियो वायरल करने, झूठे मुकदमे में फंसाने और बच्चे के नाम पर डराने-धमकाने का आरोप है। शिकायत में करोड़ों रुपये की वसूली के साथ ही करोड़ों रुपये के प्लॉट, कार और स्कूटी हड़पने तथा संपत्ति के लेनदेन के नाम पर लगातार ब्लैकमेलिंग किए जाने की बात भी सामने आई है।

आरोप है कि पीड़ित को लगातार कानूनी कार्रवाई और सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने का भय दिखाकर आर्थिक रूप से परेशान किया जाता रहा। इस पूरे घटनाक्रम ने हनीट्रैप और सेक्सटॉर्शन के नाम पर लोगों को निशाना बनाने वाले नेटवर्क की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

*एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज*

पीड़ित की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपों की जांच कर रही है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में हनीट्रैप, सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग के जरिए लोगों को डराकर धन व संपत्ति हड़पने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह मामला केवल एक कारोबारी की शिकायत तक सीमित नहीं है, बल्कि पिछले कई वर्षों से कथित तौर पर चल रहे ब्लैकमेलिंग के खेल और इसके जरिए आर्थिक शोषण किए जाने के आरोपों को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करता है। अब पुलिस जांच से ही पूरे नेटवर्क, उसकी कार्यप्रणाली और अन्य संभावित पीड़ितों से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page