Connect with us

उत्तराखण्ड

हरेला महोत्सव में उमड़ा उत्साह, 639 प्रतिभागियों ने ली प्रतियोगिता में भागीदारी

 

,,16 जुलाई। लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में नगर के दो स्थानों पर “हरेला प्रतियोगिता-2026” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण एवं प्रकृति संवर्धन के लिए प्रेरित करना रहा।

पहला आयोजन कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के लामाचौड़ में जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल के संयोजन में हुआ, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की 286 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दूसरा आयोजन हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के पॉलीशीट में पूर्व प्रदेश संयोजक (आईटी) भुवन जोशी के संयोजन में आयोजित किया गया, जिसमें 353 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। इस प्रकार दोनों आयोजनों में कुल 639 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और नई पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति से जुड़ती है।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख डॉ. हरीश ने महापौर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हरेला महोत्सव प्रकृति प्रेम, हरियाली और सांस्कृतिक विरासत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, चित्रकला, पौधारोपण और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपनी लोक परंपराओं से जोड़ने का यह प्रभावी प्रयास है।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हरेला महोत्सव केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने और हरित भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।

लामाचौड़ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हेमा पांडे, द्वितीय पुरस्कार मंजू अरोड़ा तथा तृतीय पुरस्कार नीलम जोशी को प्रदान करने की घोषणा की गई। इसके अलावा 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

पॉलीशीट में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार भावना बिष्ट, द्वितीय पुरस्कार देवकी देवी तथा तृतीय पुरस्कार राधा बिष्ट को घोषित किया गया। यहां भी 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर जोगेंद्र रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, प्रधान त्रिवेणी गयाल, सचिन साह, प्रमोद बोरा, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, रेनू अधिकारी, मोहन पाठक, संजय दुम्का, संजय जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page