Connect with us

उत्तराखण्ड

हवाई सेवाओं के किराए में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं हुई है भ्रामक खबरों पर ध्यान न दे,, जिलाधिकारी,


पिथौरागढ़,

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया है कि समाचार पत्र के माध्यम से पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए एलायंस एयर की हवाई यात्रा के किराए में पुनः वृद्धि को लेकर खबर प्रसारित की गई हैं। इस संबंध में महाप्रबंधक एलाइन्स एयर रंजन दत्ता तथा एलाइन्स एयर स्टेशन ऑफिसर नवीन सलूजा ने बताया कि , दिल्ली से नैनीसैनी तक किराया 5834/00 रू० टैक्स सहित और नैनीसैनी से दिल्ली 5780/ रू0 टैक्स सहित है। स्टेशन मैनेजर एलाइन्स एयर पिथौरागढ़ एअरपोर्ट नवीन शलूजा द्वारा अपनी रिपोर्ट में किराया रू०-5000 / पांच हजार रू० अतिरिक्त टैक्स होने की पुष्टि की है।
उक्त प्रकरण के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा स्वयं 06 मई 2025 को एलाइंस एयर की आधिकारिक बुकिंग वेबसाइट पर जाकर टिकिट मूल्य का संज्ञान लिया गया तो उन्होंने पाया कि उक्त हवाई यात्रा का किराया यूकाडा द्वारा निर्धारित दर टिकट रू०- 5000/00 अतिरिक्त कर पे ही बुक हो रही है। यदि कोई त्रुटिवंश रू०-7000/00 से अधिक की टिकट बुक हुई तो उसका संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त खबर बिना एलाइन्स एयर के अधिकारियों का वर्जन लेते हुए प्रकाशित की गई है। अतः उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि एलायंस एयर द्वारा पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए संचालित हवाई सेवाओं के किराए में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है तथा इस प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील उन्होंने यात्रियों से की है, उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्वयं एलायंस एयर की आधिकारिक वेबसाइट से चेक करें और इन ख़बरों पर ध्यान न दे और आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट बुक करें। हवाई यात्रा के किराए से संबंधित किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए, एलायंस एयर की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत ट्रैवल एजेंटों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि सरकार पिथौरागढ़ क्षेत्र के लोगों को सुगम और किफायती हवाई संपर्क प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी हवाई सेवाओं को ओर बेहतर करना जारी रखेगी। सरकार का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और विश्वसनीय हवाई यात्रा अनुभव प्रदान करना है।
एलाइंस एयर के अधिकारियों ने बताया कि थर्ड पार्टी से बुक कराए गए टिकट एलायंस एयर के अधिकार क्षेत्र से बाहर है, एवं यदि किसी समय आधिकारिक वेबसाइट पर टेक्निकल ग्लिच के कारण त्रुटिवस किराया युकाड़ा की निर्धारित दर से अधिक दिखा हो तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page