Connect with us

उत्तराखण्ड

भारतीय जनता पार्टी ज़िला नैनीताल की गाँव चलो अभियान की कार्यशाला संपन्न,,

भारतीय जनता पार्टी ज़िला नैनीताल की गाँव चलो अभियान की ज़िला कार्यशाला कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में जिलाध्यक्ष श्रीमान प्रताप सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई .!

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा खिलेंद्र चौधरी जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा कार्यकर्ताओं को बताई। तथा आगामी १ फरवरी से ११ तक प्रत्येक बूथ पर यह कार्यक्रम होना है तथा अभियान की समीक्षा १५ फरवरी तक होनी है

जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट जी ने कहा गांव चलो अभियान के तहत नैनीताल जिले के 22 मंडलों में प्रत्येक मण्डल पर कार्यशाला होगी तथा कार्यशाला के बाद भाजपा सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक ले जाने के लिए गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

इस अवसर पर विधायक कालाढूंगी श्री बंशीधर भगत जी , विधायक भीमताल श्री राम सिंह कैड़ा जी ,विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्य जी ,विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट जी, उपाध्यक्ष पेयजल अनुश्रवण परिषद दर्जा राज्य मंत्री श्री दिनेश आर्य जी,अध्यक्ष कृषि उत्पादन मंडी समिति श्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू जी, श्री जिला संयोजक श्री देवेंद्र ढैला जी, सहित समस्त जिला पदाधिकारी , मोर्चा जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष/ महामंत्री और अभियान की मण्डल टोली के संयोजक और सह- संयोजक उपस्थित रहे.!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page