Connect with us

उत्तराखण्ड

व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन,,


अजय कुमार वर्मा ,,दिव्यांशु राजपाल

हल्द्वानी आज संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति द्वारा मशाल जलुस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में व्यापारी शामिल हुए, कल से प्रभावित व्यापारियों की दुकान सायं 4 बजे से बंद रखकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा, आज के जलुस में छेत्रीय विधायक सुमित हिर्देश ने पहुचकर अपना समर्थन देते हुए कहा कि जो व्यापारी इस समय अपनी दुकानों में होना चाहिए था वो सड़कों में मशाल जलुस निकाल रहा है जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की है,सन 1950 से इस छेत्र व्यापार कर रहे व्यापारी को अतिक्रमण कारी बता कर जिला प्रशासन नाइंसाफी कर रहा है यदि इन्हें शहर का सौन्दरिकरण करना ही था तो पहले आई एस बी टी बनाते, रिंग रोड बनाते फिर यदि आवश्यक होता तो बाजार की रोड़ों को छोड़ा किया जाता ,लेकिन व्यापारियों की दुकानों को तोड़कर शहर का सौन्दरिकरण की बात बेईमानी है हम पीड़ित व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेशाध्यक्ष नवीन वर्मा जी ने कहा कि आज जिला प्रशासन तानाशाही पर उतर आया है जिसे व्यापारी समाज किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगा, सौन्दरिकरण करना अच्छी बात है लेकिन व्यापारियों के घर के चूल्हे बुझा कर शहर का विकास नहीं हो सकता, आज व्यापारियों में भारी आक्रोश है ये अभी पीड़ित व्यापारी ही सडको पर आया है हल्द्वानी में 8000 व्यापारी व्यापार कर रहा है यदि जिला प्रशासन अब भी नहीं चेता तो ये शहर को अराजकता की ओर धकेल रहा है, कोई भी व्यापारी अपनी रोजी रोटी पर आंच नहीं आने देगा, आज के मशाल जलुस में महिलाओं ने भी भागीदारी की, और कहा कि हमारी जिलाधिकारी महिला होने के बाबजूद भी व्यापरियों का दर्द नहीं समझ पा रही है, जब हमको साम की रोटी की तैयारी करनी है तब हमें अपने व्यापार के लिए संघर्ष करने को रोड पर आने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिस जिले की जिलाधिकारी खुद एक महिला है और महिलाओं का दर्द ही समझ नहीं पा रही है, आज कॉंग्रेस नेता ललित जोशी द्वारा भी व्यापारियों के साथ खड़े होकर व्यापारियों की मांगों का समर्थन किया, और व्यापारियों की हर सम्भव सहायता का भरोसा दिया, आज के मशाल जलुस महिला हॉस्पिटल से होता हुआ सिंधी चौराहा से नगर निगम, और वहाँ से महिला हॉस्पिटल पर आकर समाप्त हुआ, मशाल जलुस में देवभूमि व्यापार समिति अमरजीत सिंह चड्डा ,देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष हुकुम सिंह कुँवर,प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, नगर महामंत्री मनोज जायसवाल, युवा अध्यक्ष पवन वर्मा, महिला अध्यक्ष विनीता शर्मा, महामंत्री सिद्धि सुयाल, प्रियंका शर्मा,सचिन गुप्ता, उपेंद्र कनवाल, संदीप सक्सेना,हितेंद्र भसीन,प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के राजीव अग्रवाल,दलजीत सिंह दल्ली, देवभूमि व्यापार मंडल के गोविंद बगडवाल, मुकेश डिंगड़ा, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट,सतविंदर सिंह अरोड़ा, राजू जोशी, किरन जोशी, कुसुम जोशी, केतन गुप्ता, विकास डिंगड़ा, गौरव गुप्ता, सागर अग्रवाल, बसन्त बाबा, अशोक कुमार, शिव कपूर ,जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, अशोक सिंधी, संजय कुमार,सहित सैकड़ों व्यापारी शामिल हुआ, आज के जलुस में विशेष रूप से युवा व्यापारी भारी संख्या में उपस्थित रहा, कॉंग्रेस पार्टी कि महिला नेत्री मीमांशा आर्या, सहित नगर निगम के निवर्तमान पार्षदों ने भी व्यापारियों को अपना समर्थन दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page