Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने ‘‘शिक्षा की बात’’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ1300 से अधिक विद्यालय सीधे जुड़े, छात्रों से किया संवाद,

देहरादून, 23 सितम्बर।
उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, देहरादून से शिक्षा विभाग की अभिनव पहल ‘‘शिक्षा की बात’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ सहित दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनके करियर व भविष्य से जुड़े सवालों का उत्तर दिया।‘‘शिक्षा की बात’’ कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। इसमें शिक्षाविद्, साहित्यकार, वैज्ञानिक, व्यवसायी, समाजसेवी, सैन्य अधिकारी जैसे विशिष्टजन छात्रों से संवाद करेंगे। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्थित केंद्रीय वर्चुअल स्टूडियो से होने वाले इस सजीव प्रसारण से 13 सौ से अधिक विद्यालय सीधे जुड़े रहेंगे।राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई यह दूरदर्शी पहल बच्चों को समान अवसर और भविष्य निर्माण हेतु प्रेरणा देगी। उन्होंने छात्रों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए कठोर परिश्रम का संकल्प लेने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए, अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखना चाहिए और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए। साथ ही उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी एवं शिक्षकों से विद्यार्थियों को इस दिशा में मार्गदर्शन देने का आग्रह किया।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्यपाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ‘‘शिक्षा की बात’’ कार्यक्रम के तहत हर महीने किसी न किसी प्रेरणादायी व्यक्तित्व को संवाद हेतु आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले महीने मुख्यमंत्री जी छात्रों से संवाद करेंगे।कार्यक्रम में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन, महानिदेशक शिक्षा दीप्ति सिंह, निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय नौडियाल, निदेशक एससीईआरटी बंदना गर्ब्याल, जनरल मैनेजर वीईपीएल मानसी शर्मा, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर निखिल राणा, आकाश भड़ाना और रवि झा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page